Positive Change : भटके कदमों से बदलाव की ओर…! 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने देखा लोकतंत्र का मंदिर…विधानसभा पहुंचे पुनर्वासित युवा…CM ने की संवाद…डिप्टी CM ने किया आत्मीयता से विदा…यहां देखें VIDEO

Positive Change : भटके कदमों से बदलाव की ओर…! 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने देखा लोकतंत्र का मंदिर…विधानसभा पहुंचे पुनर्वासित युवा…CM ने की संवाद…डिप्टी CM ने किया आत्मीयता से विदा…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 18 मार्च। Positive Change : छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए उन्हें विधानसभा का भ्रमण कराया गया। इस दौरान कुल 140 आत्मसमर्पित नक्सली, जिनमें 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल थे, विधानसभा पहुंचे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सभी पुनर्वासित युवाओं से मुलाकात कर बातचीत की और उन्हें समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं के पुनर्वास और बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान युवाओं को विधानसभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था और शासन प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करीब से समझ सकें।

कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वयं पुनर्वासित युवाओं को विधानसभा के गेट तक छोड़ने पहुंचे, जो एक संवेदनशील और सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। यह पहल नक्सल प्रभावित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ