Septic Tank Accident : 3 सफाईकर्मियों की मौत के बाद CM साय का बड़ा फैसला…! 7 साल बाद हुई अहम बैठक…अब ये अनुमति लेना अनिवार्य

Septic Tank Accident : 3 सफाईकर्मियों की मौत के बाद CM साय का बड़ा फैसला…! 7 साल बाद हुई अहम बैठक…अब ये अनुमति लेना अनिवार्य

रायपुर, 18 मार्च। Septic Tank Accident : विष्णु देव साय ने राजधानी में हुए दर्दनाक हादसे को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को राज्य अनुश्रवण समिति की अहम बैठक ली। करीब सात वर्षों बाद आयोजित इस बैठक में सेप्टिक टैंक सफाई कार्यों को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब से किसी भी सेप्टिक टैंक की सफाई बिना नगर निगम की पूर्व अनुमति के नहीं की जा सकेगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सफाई कार्य केवल प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ही कराया जाएगा। अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है।

दरअसल, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार रात सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। टैंक में उतरे तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना के बाद मृतकों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल शवों को एंबुलेंस के जरिए मोर्चरी भिजवाया। इस घटना ने एक बार फिर से मैन्युअल स्कैवेंजिंग और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़