Transport Issue : ट्रांसपोर्ट प्रतिबंध से परेशान व्यापारी…! चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने की कमिश्नर से मुलाकात…शिथिलीकरण के मिले संकेत

Transport Issue : ट्रांसपोर्ट प्रतिबंध से परेशान व्यापारी…! चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने की कमिश्नर से मुलाकात…शिथिलीकरण के मिले संकेत

रायपुर, 19 मार्च। Transport Issue : राजधानी में ट्रांसपोर्ट संबंधी प्रतिबंधों से व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहे असर को लेकर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से मिला।

बैठक में चेम्बर अध्यक्ष ने बताया कि ट्रांसपोर्ट पर लगे प्रतिबंधों के कारण माल की आवाजाही बाधित हो रही है, जिससे व्यापारिक लागत बढ़ रही है और समय पर डिलीवरी नहीं होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी।

व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अनौपचारिक रूप से प्रतिबंधों को शिथिल करने और इस विषय पर स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारिक संस्थानों और गोदामों में माल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि चेम्बर हमेशा से व्यापारियों और प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभाता रहा है और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतिबंधों में ढील से बाजार में नकदी प्रवाह सुधरेगा और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

बैठक के अंत में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि शहर के थोक एवं खुदरा व्यापारियों को जल्द राहत मिलेगी।

इस दौरान कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी एवं मनीष प्रजापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार