Judicial Transfer : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला…! छत्तीसगढ़ में ज्यूडिशियल फेरबदल…कई जजों को नई जिम्मेदारी…यहां देखें जंबो List

Judicial Transfer : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला…! छत्तीसगढ़ में ज्यूडिशियल फेरबदल…कई जजों को नई जिम्मेदारी…यहां देखें जंबो List

बिलासपुर, 20 मार्च। Judicial Transfer : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के तबादले को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, हायर ज्यूडिशियल सर्विस के विभिन्न अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित कर नई जगहों पर नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ही अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी

हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को संबंधित सत्र मंडलों में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में भी दायित्व सौंपा गया है।

न्यायिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

इस आदेश में अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापन और नई पदस्थापना का विस्तृत विवरण शामिल है। इस तबादला आदेश के बाद प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़