भोपाल, 20 मार्च। MP Gazette Notification : मध्य प्रदेश में राज्य वित्त आयोग के गठन को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग का औपचारिक गठन कर दिया गया है।
इस नवगठित आयोग का अध्यक्ष पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को नियुक्त किया गया है। वहीं, केके सिंह को सदस्य और वीरेंद्र कुमार को आयोग का सचिव बनाया गया है।
गजट नोटिफिकेशन जारी
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन में आयोग की संरचना और नियुक्तियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही आयोग को राज्य के वित्तीय संसाधनों के वितरण और स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
वित्तीय व्यवस्थाओं को मिलेगा मजबूती
राज्य वित्त आयोग का गठन स्थानीय निकायों, जैसे पंचायत और नगरीय निकाय की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। आयोग विभिन्न स्तरों पर राजस्व के बंटवारे और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए सिफारिशें करेगा।

