रायपुर, 20 मार्च। Urban Developmen : छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (ABA25) के तहत चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापदंड में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से 200 उम्मीदवारों की मुख्य चयन सूची तथा 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची जारी की गई है।
यह चयन सूची कार्यालयीन पत्र क्रमांक आब./स्था.(अराज.)/2026/2421, नवा रायपुर दिनांक 19 मार्च 2026 के माध्यम से जारी की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन परिणाम में किसी प्रकार की अंकण, टंकण, मुद्रण या प्रक्रिया संबंधी त्रुटि पाए जाने की स्थिति में व्यापम द्वारा उपलब्ध कराए गए मूल डेटा के आधार पर संशोधन किया जा सकेगा।
7 दिन में कर सकते हैं दावा-आपत्ति
विभाग ने अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को चयन परिणाम को लेकर आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है, तो वे सूचना जारी होने के 7 दिनों के भीतर निम्न माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं- कार्यालय में उपस्थित होकर आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़। वाणिज्यिक कर (GST) भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर, पिन-492002। ईमेल के माध्यम से excise.comm.cg@gov.in निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
नियम अनुसार होगा निराकरण
विभाग ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों (Urban Developmen) पर नियमानुसार विचार कर निर्णय लिया जाएगा और इसके संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

