Blackmail Racket : दैवीय शक्तियों के नाम पर महिलाओं से बलात्कार…! गिरफ्तारी के बाद बदला अंदाज…बाहर निकला तो लंगड़ाता दिखा…मुंह छिपाता आया नजर…7 घंटे की पूछताछ में टूटा ‘गॉडमैन…यहां देखें VIDEO

Blackmail Racket : दैवीय शक्तियों के नाम पर महिलाओं से बलात्कार…! गिरफ्तारी के बाद बदला अंदाज…बाहर निकला तो लंगड़ाता दिखा…मुंह छिपाता आया नजर…7 घंटे की पूछताछ में टूटा ‘गॉडमैन…यहां देखें VIDEO

नासिक, 23 मार्च। Blackmail Racket : महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाला अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ अब पुलिस की गिरफ्त में है। उस पर महिलाओं के शोषण, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म, धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर उगाही और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

7 घंटे की पूछताछ, बदली हालत

रविवार को पुलिस ने आरोपी से 7 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। पूछताछ के बाद जब उसे बाहर लाया गया तो उसकी हालत बदली हुई नजर आई। गिरफ्तारी से पहले खुद को प्रभावशाली बताने वाला खरात अब सहारे के बिना ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।

100 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद

जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी के ठिकाने से एक पेन ड्राइव बरामद हुई है, जिसमें 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप होने की बात सामने आई है। इन वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आशंका है कि इस मामले में कुछ हाई-प्रोफाइल लोग भी जुड़े हो सकते हैं।

नशीला पदार्थ देकर शोषण का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित ‘दैवीय शक्तियों’ का झांसा देकर खासकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनका शोषण करने के आरोप लगे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह का शिकार और कितनी महिलाएं हुई हैं।

ठगी के अजीब हथकंडे

जांच में यह भी सामने आया है कि खरात लोगों को ठगने के लिए अजीब तरीके अपनाता था। नकली सांपों को ‘चमत्कार’ बताना और इमली के बीज को ‘सिद्ध रत्न’ कहकर महंगे दामों में बेचना उसका तरीका था।

500 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

पुलिस को आरोपी के पास से नकदी, दस्तावेज, हथियार और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े सबूत मिले हैं। शुरुआती जांच में करीब 500 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस बड़े ब्लैकमेलिंग और उगाही रैकेट (Blackmail Racket) से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

About The Author

जुर्म