Bomb Threat : बिग ब्रेकिंग…दिल्ली में बजट से पहले धमकी…! विधानसभा, मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी…सुरक्षा एजेंसियों की सघन जांच

Bomb Threat : बिग ब्रेकिंग…दिल्ली में बजट से पहले धमकी…! विधानसभा, मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी…सुरक्षा एजेंसियों की सघन जांच

नई दिल्ली, 24 मार्च। Bomb Threat : नई दिल्ली में आज बजट पेश होने से पहले बड़ा हड़कंप मच गया है। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को और 7:28 बजे विधानसभा को ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, एस. जयशंकर, तरनजीत सिंह संधू, रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का भी जिक्र किया गया है।

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षाकर्मी विधानसभा परिसर और स्पीकर के कक्ष की सघन जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी धमकी भरा ईमेल मिला है।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय