Khallari Ropeway : खल्लारी रोपवे हादसे को लेकर CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा…! मृतक के परिजनों को ₹5 लाख…घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता…दोषियों पर सख्त कार्रवाई

Khallari Ropeway : खल्लारी रोपवे हादसे को लेकर CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा…! मृतक के परिजनों को ₹5 लाख…घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता…दोषियों पर सख्त कार्रवाई

रायपुर, 24 मार्च। Khallari Ropeway : महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुए रोप-वे हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और सरकार हर स्तर पर पीड़ितों को संबल देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रोप-वे हादसे की विस्तृत जांच जारी है और इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि घटना के कारणों का जल्द खुलासा (Khallari Ropeway) किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

About The Author

छत्तीसगढ