नई दिल्ली/असम, 26 मार्च। Assam Election 2026 : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने असम में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी किया गया है।
क्या होगी जिम्मेदारी?
नियुक्त किए गए AICC पर्यवेक्षक असम में संगठन की स्थिति का आकलन करेंगे, स्थानीय नेतृत्व के साथ समन्वय बनाएंगे और चुनावी रणनीति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही टिकट वितरण, बूथ प्रबंधन और जमीनी फीडबैक जुटाने का काम भी इनके जिम्मे रहेगा।
चुनावी तैयारियों में तेजी
कांग्रेस इस बार असम में मजबूत प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी सूची


