Cricket Lovers : देश में पहली पहल…रायपुर एयरपोर्ट पर IPL का लाइव मजा…! यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा…ट्रैवल के साथ एंटरटेनमेंट

Cricket Lovers : देश में पहली पहल…रायपुर एयरपोर्ट पर IPL का लाइव मजा…! यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा…ट्रैवल के साथ एंटरटेनमेंट

रायपुर, 28 मार्च। Cricket Lovers : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण 28 मार्च से एयरपोर्ट परिसर में शुरू कर दिया गया है।

इस पहल के तहत एयरपोर्ट पर दो बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं, जिन पर यात्रियों को आईपीएल मैचों का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इन स्क्रीन को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया गया है, जहां अधिकतम यात्री आसानी से मैच का आनंद ले सकें।

यह सुविधा खास तौर पर उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें अपनी फ्लाइट के लिए इंतजार करना पड़ता है। अब वे अपने खाली समय में रोमांचक क्रिकेट मैचों का मजा ले सकेंगे, जिससे उनका यात्रा अनुभव और भी सुखद बनेगा।

एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि आईपीएल जैसे लोकप्रिय टूर्नामेंट की लाइव स्क्रीनिंग से एयरपोर्ट का माहौल और अधिक जीवंत और आकर्षक होगा। यह पहल यात्रियों के मनोरंजन के साथ-साथ एक सकारात्मक वातावरण भी तैयार करेगी। बताया जा रहा है कि इस तरह की व्यवस्था संभवतः देश में पहली बार रायपुर एयरपोर्ट पर की गई है, जो इसे और खास बनाती है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा पूरे आईपीएल सीजन के दौरान जारी रहेगी, जिससे यात्रियों को लगातार लाइव मैच देखने का अवसर मिलता रहेगा। यह पहल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About The Author

travel