Brutal Murder : प्रेम का खौफनाक अंजाम…! गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर कर दी हत्या..शव को 3 टुकड़ों में काटकर इस तरह फ्रिज में ठूंस दिया

Brutal Murder : प्रेम का खौफनाक अंजाम…! गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर कर दी हत्या..शव को 3 टुकड़ों में काटकर इस तरह फ्रिज में ठूंस दिया

विशाखापत्तनम, 30 मार्च। Brutal Murder : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय नौसेना के एक टेक्नीशियन ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह छिपा दिए।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान Chintada Ravindra के रूप में हुई है, जो आईएनएस डेगा पर तैनात है। वह पिछले दो वर्षों से गजुवाका इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहा था। उसकी मुलाकात साल 2021 में Polipalli Maunika से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

पैसों और रिश्ते को लेकर हुआ विवाद

घटना वाले दिन आरोपी ने मौनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां दोनों के बीच पैसों और संबंधों को लेकर तीखी बहस हो गई। आरोपी का आरोप है कि मौनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे और पैसे मांगने पर वह उसके अवैध संबंधों को पत्नी के सामने उजागर करने की धमकी दे रही थी। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पहले से की थी तैयारी

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। उसने धारदार हथियार खरीदने की कोशिश की और बाद में ऑनलाइन कटर व आरी मंगवाए।

शव के टुकड़े कर अलग-अलग छिपाए

हत्या के बाद आरोपी ने शव को तीन हिस्सों में काट दिया। एक हिस्सा फ्रिज में रखा, दूसरा बोरी में भरकर बिस्तर के नीचे छिपाया, जबकि तीसरे हिस्से (सिर और हाथ) को सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया।

खुद किया सरेंडर

इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी का जमीर जागा और उसने अपने दोस्त (Brutal Murder) को फोन कर सब कुछ बता दिया। दोस्त की सलाह पर वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने मौके से खून से सने हथियार और शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

About The Author

जुर्म