Shocking : अंतिम संस्कार के बाद हुई शर्मनाक हरकत…! फूटा लोगों का गुस्सा…VIDEO वायरल होते ही एक्शन…आरोपी गिरफ्तार…यहां देखें

Shocking : अंतिम संस्कार के बाद हुई शर्मनाक हरकत…! फूटा लोगों का गुस्सा…VIDEO वायरल होते ही एक्शन…आरोपी गिरफ्तार…यहां देखें

हापुड़, 12 अप्रैल। Shocking : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बेहद शर्मनाक हरकत सामने आया है, जहां श्मशान घाट में जलती चिता की आग से हुक्का सुलगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों की भावनाओं को आहत कर दिया है और समाज में आक्रोश का माहौल बन गया है।

अंतिम संस्कार के बाद हुई शर्मनाक हरकत

जानकारी के मुताबिक, गांव की 75 वर्षीय महिला मुन्नी देवी का अंतिम संस्कार (Shocking) किया गया था। परिजन और ग्रामीण जब वहां से लौट गए, तब कुछ युवक श्मशान घाट पहुंचे। इनमें से एक युवक जलती चिता के पास बैठकर उसी आग से हुक्का सुलगाने लगा, जबकि उसके साथी इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।

VIDEO वायरल, लोगों में गुस्सा

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। ग्रामीणों और आम लोगों ने इस कृत्य को मृतक का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक हरकत नहीं, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं और संस्कारों के खिलाफ गंभीर मामला है।

पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाफिजपुर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सख्त कार्रवाई का भरोसा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले (Shocking) में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है और लोग आरोपियों पर कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

About The Author

अन्य राज्य