JDU Leader Shrawan Kumar : बिहार में बड़ा सियासी दांव…! नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को बनाया विधायक दल का नेता…एक तीर से कई निशाने

JDU Leader Shrawan Kumar : बिहार में बड़ा सियासी दांव…! नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार को बनाया विधायक दल का नेता…एक तीर से कई निशाने

पटना, 21 अप्रैल। JDU Leader Shrawan Kumar : बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। नीतीश कुमार ने अपने करीबी सहयोगी श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी यह फैसला उनके सियासी प्रभाव को दर्शाता है।

जेडीयू विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुनने का अधिकार नीतीश कुमार को दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने सबसे भरोसेमंद नेता पर दांव खेला।

श्रवण कुमार बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं और 1995 से नालंदा सीट से लगातार विधायक हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर 1974 के जेपी आंदोलन से शुरू किया था, जिसमें जयप्रकाश नारायण और नीतीश कुमार भी सक्रिय थे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले के जरिए नीतीश कुमार ने संगठन पर अपनी पकड़ बनाए रखने के साथ-साथ जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की है। खासकर कुर्मी समाज, जो जेडीयू का कोर वोटबैंक माना जाता है, उसे साधने का संकेत भी इस फैसले में देखा जा रहा है।

बिहार में मौजूदा सियासी (JDU Leader Shrawan Kumar) परिदृश्य में यह नियुक्ति कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे पार्टी के अंदर शक्ति संतुलन और रणनीति दोनों पर असर पड़ सकता है।

About The Author

राजनीति