रायपुर, 30 अप्रैल। Minor Assault Case : छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिजनों के साथ अपने मामा की शादी में शामिल होने आई थी। रात के समय जब वह अकेली थी, गांव के ही एक युवक राजकुमार वर्मा उसे सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
AIIMS Raipur में इलाज जारी
घटना के बाद परिजन बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज AIIMS Raipur में जारी है।
मामले में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी और पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 4-CHL, 6-CHL और 65(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं (Minor Assault Case) को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

