Murder of Wife : एमसीबी में सनसनी…! शादी समारोह के विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या…खुद भी जान देने की कोशिश

Murder of Wife : एमसीबी में सनसनी…! शादी समारोह के विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या…खुद भी जान देने की कोशिश

एमसीबी, 01 मई। Murder of Wife : जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना केल्हारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के आमाखेरवा निवासी दंपति एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच (Murder of Wife) शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म