BJP Victory Bengal Assam : किरण देव ने ‘झाल मुरी पार्टी’ के साथ मनाया जश्न…! बंगाल-असम जीत पर दिया बड़ा बयान…यहां देखें बैक टू बैक VIDEO

BJP Victory Bengal Assam : किरण देव ने ‘झाल मुरी पार्टी’ के साथ मनाया जश्न…! बंगाल-असम जीत पर दिया बड़ा बयान…यहां देखें बैक टू बैक VIDEO

रायपुर, 04 मई। BJP Victory Bengal Assam : बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त के साथ जश्न का रंग भी पूरी तरह देसी अंदाज़ में नजर आ रहा है। पार्टी दफ्तरों से लेकर सड़कों तक कार्यकर्ता ‘झाल मुरी पार्टी’ के जरिए खुशी मना रहे हैं। ढोल-नगाड़ों, जय श्री राम के नारों और बंगाल के मशहूर स्वाद झाल मुरी के साथ जीत का जश्न कुछ अलग ही अंदाज़ में दिखाई दे रहा है, जहां हर कार्यकर्ता इस पल को यादगार बनाने में जुटा है।

बंगाल और असम में BJP की जीत के बाद पार्टी खेमे में उत्साह का माहौल है। इस बीच किरण देव ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत का परिणाम बताया है।

किरण देव ने कहा कि ‘यह विजय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का नतीजा है।’ उन्होंने पश्चिम बंगाल के सियासी बदलाव पर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘ममता गई, अब बंगाल में समता आई।’

उन्होंने असम को लेकर भी भरोसा जताया और कहा कि ‘अद्भुत असम के विकास के लिए हम एक बार फिर पूरी ताकत से जुटेंगे।’ जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुछ ही देर में रायपुर स्थित एकात्म परिसर पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस जीत का जश्न मनाएंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

BJP की इस जीत को पार्टी बड़े राजनीतिक बदलाव (BJP Victory Bengal Assam) के रूप में देख रही है, जहां संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है।

About The Author

चुनाव