Couple swept Water : दुखद…उफनते नाले में बही पूर्व सरपंच की कार…! पत्नी सहित लापता…ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…दंपती की तलाश जारी

Couple swept Water : दुखद…उफनते नाले में बही पूर्व सरपंच की कार…! पत्नी सहित लापता…ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…दंपती की तलाश जारी

सारंगढ़, 27 जुलाई। Couple swept Water : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। माधोपाली पुल पार करते समय तेज बहाव में एक कार बह गई, जिसमें सवार घोटला बड़े के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सविता पटेल लापता हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुल के ऊपर बह रहा था पानी, तभी हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। लगातार बारिश के कारण घोघरा (लात) नाले का पानी माधोपाली पुल के ऊपर से बह रहा था। इसी दौरान पुल पार करते समय उनकी कार तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बह गई।

ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

हादसे के दौरान कार चला रहे ड्राइवर ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कार में मौजूद पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी तेज बहाव में लापता हो गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सर्चिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।

लगातार बारिश से बढ़ा खतरा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से जलमग्न पुलों और रपटों को पार नहीं करने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़