रायपुर, 27 जुलाई। Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 7 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।
इस फेरबदल के तहत एपीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है। वहीं अमरनाथ प्रसाद को वन विभाग का सचिव बनाया गया है।
रिटायरमेंट के चलते हुआ फेरबदल
जानकारी के अनुसार, यह प्रशासनिक बदलाव लघु वनोपज संघ के एमडी अनिल साहू सहित चार वरिष्ठ अधिकारियों के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के कारण किया गया है। रिक्त होने वाले पदों को देखते हुए सरकार ने समय रहते नई नियुक्तियां कर दी हैं।
आदेश हुए जारी-



