Neeraj Yadav Death: तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव ने की आत्महत्या; खेल जगत में शोक; PM मोदी भी कर चुके थे तारीफ

Neeraj Yadav Death: तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले पैरा एथलीट नीरज यादव ने की आत्महत्या; खेल जगत में शोक; PM मोदी भी कर चुके थे तारीफ

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। Neeraj Yadav Death: भारतीय पैरा एथलेटिक्स जगत से दुखद खबर सामने आई है। एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज यादव का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के चीफ कोच एस. सत्यनारायण ने उनके निधन की पुष्टि की है।

डोपिंग प्रतिबंध के कारण नहीं खेल पाए थे एशियन पैरा गेम्स

नीरज यादव नवंबर 2023 में डोपिंग के दोषी पाए गए थे, जिसके बाद उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया था। इस प्रतिबंध के कारण वह 2026 के एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके। हालांकि, प्रतिबंध और उनके निधन के बीच किसी सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सात साल की उम्र में हुआ पोलियो

उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज यादव को सात साल की उम्र में पोलियो हो गया था। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 2005 से 2012 तक व्हीलचेयर टेनिस खेला और बाद में पैरा एथलेटिक्स में अपना करियर बनाया। नीरज यादव ने 2018 में जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने भाला फेंक और चक्का फेंक में दो और गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इस तरह उनके नाम कुल तीन एशियन पैरा गेम्स स्वर्ण पदक दर्ज थे। उनके निधन की खबर से भारतीय पैरा खेल जगत में शोक है। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी तारीफ

नीरज यादव पैरा एथलेटिक्स की एफ-55 श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते थे। उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। उनकी मौत की खबर से पैरा खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 

दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है पोस्टमार्टम

भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस. सत्यनारायण ने नीरज यादव के निधन की पुष्टि की है। खबरों के अनुसार, नीरज ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर खा लिया था। 28 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। दुख जताते हुए सत्यनारायण ने बताया कि नीरज ने आत्महत्या की है, और उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि वह इस कदम के पीछे का सटीक कारण नहीं बता सकते, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों को अपने करियर के उतार-चढ़ाव का सामना धैर्य के साथ करना चाहिए। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, नीरज की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच चल रही है और अभी और जानकारी का इंतजार है।

About The Author

खेल समाचार ब्रेकिंग न्यूज़