कोलकाता, 04 मई। West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल की सियासत ने 2026 में नया इतिहास रच दिया है। ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सरकार अब सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है, जबकि BJP 190 से ज्यादा सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है।
हुगली की लहरों से लेकर दार्जिलिंग की पहाड़ियों तक ‘जय श्री राम’ के नारे गूंज रहे हैं, जो साफ संकेत दे रहे हैं कि बंगाल की राजनीतिक हवा बदल चुकी है। यह जीत केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक बड़ी वैचारिक जीत के रूप में देखी जा रही है।
BJP की इस ऐतिहासिक जीत को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘पितृऋण’ की अदायगी के रूप में भी देखा जा रहा है। 75 साल बाद उनकी जन्मभूमि में ‘कमल’ का खिलना पार्टी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है।
वहीं, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) 100 सीटों से नीचे सिमटती नजर आ रही है, जो राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है। ममता बनर्जी की ‘मां, माटी, मानुष’ की राजनीति के मुकाबले BJP ने ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ और विकास के मुद्दे पर जनता का भरोसा जीता।
चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी और अमित शाह (West Bengal Election Result 2026) ने लगातार डॉ. मुखर्जी के सपनों को पूरा करने का वादा किया था, जो अब हकीकत बनता दिख रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह जीत केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि बंगाल के सामाजिक और वैचारिक बदलाव का संकेत है। पहली बार राज्य में BJP पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में है।

