Assam Election Results 2026 : ‘मामा’ vs ‘मियां’ फार्मूला…! कैसे हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में रची जीत की हैट्रिक

Assam Election Results 2026 : ‘मामा’ vs ‘मियां’ फार्मूला…! कैसे हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में रची जीत की हैट्रिक

गुवाहाटी, 04 मई। Assam Election Results 2026 : असम चुनाव परिणाम में BJP की जीत के पीछे ‘मामा’ ब्रांडिंग, महिलाओं को सीधा लाभ और ‘मियां’ पॉलिटिक्स बड़ा फैक्टर बना। जानिए कैसे हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में जीत की हैट्रिक लगाई और विपक्ष को पीछे छोड़ा।

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने साफ कर दिया है कि नॉर्थ-ईस्ट की राजनीति में इस वक्त अगर कोई सबसे बड़ा चेहरा है, तो वह हैं हिमंत बिस्वा सरमा। बीजेपी जिस तरह से राज्य में जीत की हैट्रिक की ओर बढ़ रही है, उसने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है। इस जीत के पीछे दो शब्द सबसे ज्यादा चर्चा में रहे- ‘मामा’ और ‘मियां’।

‘मामा’ बना सबसे बड़ा इमोशनल कनेक्ट

असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद को सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य ‘मामा’ के रूप में पेश किया। सरकार की योजनाएं जैसे अरुणोदयी 2.0 के जरिए महिलाओं के खातों में सीधे पैसा पहुंचा, जिससे एक मजबूत और वफादार वोट बैंक तैयार हुआ।

‘मियां’ पॉलिटिक्स से हुआ ध्रुवीकरण

दूसरी ओर, ‘मियां’ नैरेटिव को हिमंत ने एक सियासी हथियार की तरह इस्तेमाल किया।
घुसपैठ, पहचान और जमीन जैसे मुद्दों पर सख्त रुख ने हिंदू और स्वदेशी वोटरों को एकजुट कर दिया।

विकास + डिलीवरी = नो एंटी-इंकम्बेंसी

सिर्फ इमोशन नहीं, बल्कि काम भी बड़ा फैक्टर रहा। सड़क, मेडिकल कॉलेज, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता, इन सबने हिमंत की ‘टास्कमास्टर’ इमेज को मजबूत किया।

विपक्ष की बड़ी चूक

गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस जमीन पर उतनी सक्रिय (Assam Election Results 2026) नहीं दिखी। रणनीतिक गलतियां और वोटों का बंटवारा बीजेपी के पक्ष में चला गया।

About The Author

चुनाव