Religious Representation in Politics : बंगाल चुनाव में धर्म आधारित प्रतिनिधित्व पर छिड़ी बहस…! TMC ने 83 में से 47 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे…BJP के आंकड़ों ने भी सबको चौंकाया…यहां देखें अन्य पार्टियों का हाल

Religious Representation in Politics : बंगाल चुनाव में धर्म आधारित प्रतिनिधित्व पर छिड़ी बहस…! TMC ने 83 में से 47 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे…BJP के आंकड़ों ने भी सबको चौंकाया…यहां देखें अन्य पार्टियों का हाल

कोलकाता, 07 मई। Religious Representation in Politics : पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के धार्मिक प्रतिनिधित्व को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। चुनावी रणनीति और पहचान की राजनीति पर नए सवाल उठ रहे हैं।

उम्मीदवारों की धार्मिक प्रोफाइल पर चर्चा तेज

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों के बाद अब राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के धार्मिक प्रतिनिधित्व को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग पार्टियों के निर्वाचित उम्मीदवारों के आंकड़े तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें धर्म आधारित प्रतिनिधित्व को लेकर कई तरह के दावे और राजनीतिक विश्लेषण सामने आ रहे हैं।

वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ दलों में मुस्लिम प्रतिनिधियों की संख्या अधिक है, जबकि दूसरी ओर बीजेपी के सभी विजेता उम्मीदवार हिंदू समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। जहां TMC ने 83 में से 47 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, वहीं उनमें से 31 ने जीत हासिल की और विधायक बने। जबकि, BJP ने बंगाल में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा। इन आंकड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति लंबे समय से पहचान, समुदाय और क्षेत्रीय समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। यही वजह है कि चुनाव परिणाम आने के बाद उम्मीदवारों की सामाजिक और धार्मिक पृष्ठभूमि को लेकर चर्चा तेज हो जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए आंकड़े

हालांकि विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि किसी भी चुनाव में उम्मीदवारों का चयन कई कारकों पर आधारित होता है, जिनमें स्थानीय समीकरण, संगठन की पकड़, जातीय और सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रभाव और वोट बैंक की रणनीति शामिल होती है।

इधर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट्स ने राजनीतिक ध्रुवीकरण की बहस को भी तेज कर दिया है। कई लोग इसे प्रतिनिधित्व की राजनीति बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे वोट बैंक आधारित रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की राजनीति (Religious Representation in Politics) में पहचान आधारित मुद्दे और अधिक प्रमुख हो सकते हैं। वहीं राजनीतिक दल भी अपने-अपने समर्थक वर्ग को मजबूत करने के लिए अलग-अलग रणनीतियों पर काम करते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल चुनावी आंकड़ों को लेकर बहस जारी है और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है।

यहां देखें आकड़ा

TMC- 83 में से 47 मुस्लिम
कांग्रेस- 2 में से 2 मुस्लिम
AJUP- 2 में से 2 मुस्लिम
CPM- 1 में से 1 मुस्लिम
AISF- 1 में से 1 मुस्लिम
BJP- 204 में से 204 हिंदू

About The Author

राजनीति