रायपुर, 05 मई। IAS Renu G Pillay : छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल’ के गठन का आदेश जारी कर दिया है, जिससे भर्ती व्यवस्था में नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, अब छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का विलय इस नए चयन मंडल में कर दिया गया है।
IAS अधिकारी को सौंपी गई कमान
राज्य शासन ने वरिष्ठ IAS अधिकारी रेणु जी. पिल्ले को अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह 1991 बैच की अधिकारी हैं और वर्तमान में व्यापम की अध्यक्ष के साथ-साथ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं।
अतिरिक्त जिम्मेदारी भी बरकरार
सरकारी आदेश के मुताबिक, नई जिम्मेदारी के साथ-साथ रेणु जी. पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत संभालती रहेंगी।
सरकार के इस फैसले को भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी (IAS Renu G Pillay) और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नए चयन मंडल के गठन से परीक्षाओं और नियुक्तियों की प्रक्रिया में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।


