Bengal Government Dissolved : बिग ब्रेकिंग…! पश्चिम बंगाल में विधानसभा भंग…ममता बनर्जी अब नहीं रहीं मुख्यमंत्री…नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

Bengal Government Dissolved : बिग ब्रेकिंग…! पश्चिम बंगाल में विधानसभा भंग…ममता बनर्जी अब नहीं रहीं मुख्यमंत्री…नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

कोलकाता, 07 मई। Bengal Government Dissolved : पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नई सरकार गठन की तैयारी तेज हो गई है और ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहीं।

ममता सरकार का अध्याय समाप्त

कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही राज्य में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई और ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहीं। इसके साथ ही बंगाल की राजनीति में 15 साल पुराना एक बड़ा अध्याय खत्म होता नजर आ रहा है।

दरअसल, चुनाव परिणाम आने के बाद से ही ममता बनर्जी के इस्तीफे को लेकर सियासी खींचतान जारी थी। बीजेपी की भारी जीत के बावजूद ममता बनर्जी ने तुरंत इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। लेकिन संवैधानिक प्रावधानों के तहत विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होते ही नई सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई।

कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद मौजूदा सरकार स्वतः प्रभाव से समाप्त मानी जाती है और राज्यपाल नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत अब राज्य में नई सत्ता व्यवस्था की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल को चुनाव आयोग की ओर से निर्वाचित विधायकों की अधिसूचना सौंप दी गई है, जिसके बाद बहुमत प्राप्त दल को सरकार बनाने का न्योता दिया जा सकता है।

इधर चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर (Bengal Government Dissolved) भी हलचल तेज हो गई है। कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व नौकरशाहों के इस्तीफे की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं बीजेपी अब नई सरकार गठन की तैयारियों में जुट गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल की राजनीति में यह बदलाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि राज्य की राजनीतिक दिशा बदलने वाला बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

About The Author

राजनीति