Raipur Municipal Corporation : रायपुर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर…! बीजापुर में पैदल गांव-गांव पहुंचे थे 51वीं रैंक वाले IAS संबित मिश्रा…सोमवार से संभालेंगे कार्यभार

Raipur Municipal Corporation : रायपुर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर…! बीजापुर में पैदल गांव-गांव पहुंचे थे 51वीं रैंक वाले IAS संबित मिश्रा…सोमवार से संभालेंगे कार्यभार

रायपुर, 08 मई। Raipur Municipal Corporation : 2018 बैच के IAS अधिकारी संबित मिश्रा को रायपुर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। IIT कानपुर और JNU से पढ़ाई कर चुके संबित मिश्रा सोमवार से कार्यभार संभालेंगे।

प्रशासनिक फेरबदल के बीच राजधानी रायपुर को नया नगर निगम आयुक्त मिल गया है। 2018 बैच के IAS अधिकारी संबित मिश्राअब रायपुर नगर निगम की कमान संभालेंगे। सोमवार से वे औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद निगम दफ्तरों से लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है।

तेजतर्रार अफसर की नई जिम्मेदारी

संबित मिश्रा फिलहाल कोरबा जिला पंचायत के CEO के रूप में कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं और प्रशासनिक मॉनिटरिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। इससे पहले वे रायगढ़ नगर निगम आयुक्त और जशपुर जिला पंचायत CEO के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

नगरीय प्रशासन और पंचायत व्यवस्था दोनों में अनुभव होने के कारण अब उनसे रायपुर नगर निगम में बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है।

IIT Kanpur, JNU और UPSC में 51वीं रैंक

संबित मिश्रा की शैक्षणिक यात्रा भी बेहद शानदार रही है। उन्होंने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद JNU से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स किया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई थी।

बीजापुर में ‘ग्राउंड कनेक्ट’ से बने चर्चित

बीजापुर कलेक्टर रहते हुए संबित मिश्रा का कार्यशैली काफी चर्चा में रही। नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचने के लिए वे कई किलोमीटर पैदल चलते थे। ग्रामीणों के बीच बैठकर समस्याएं सुनने की उनकी शैली ने उन्हें ‘जन-अधिकारी’ की पहचान दिलाई।

रायपुर में सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

नई जिम्मेदारी संभालते ही संबित मिश्रा के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी, मानसून से पहले ड्रेनेज और जलभराव की समस्या।स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को गति देना। ट्रैफिक और अतिक्रमण पर नियंत्रण। निगम में डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था लागू करना।

शहरवासियों को बदलाव की उम्मीद

आईआईटी बैकग्राउंड और फील्ड (Raipur Municipal Corporation) अनुभव वाले अधिकारी के रूप में संबित मिश्रा से रायपुरवासियों को काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में नगर निगम की कार्यशैली में तेजी और तकनीकी सुधार देखने को मिल सकते हैं।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़