Bengal New CM : बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी…! कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

Bengal New CM : बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी…! कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

कोलकाता, 08 मई। Bengal New CM : सुवेंदु अधिकारी जिन्होंने ममता बनर्जी को हराया था, राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक के दौरान उनके नाम को आधिकारिक तौर पर अंतिम रूप दिया गया। सुवेंदु कल सुबह 11:00 बजे, रवींद्र जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पश्चिम बंगाल में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 207 सीटें हासिल की हैं। अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुन लिया है। शनिवार को कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा ने पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्ताधारी TMC महज 80 सीटों पर सिमट गई। इसी के साथ भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है।

अमित शाह की मौजूदगी में लगी मुहर

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगाई गई।

ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराया

इस चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की। नंदीग्राम के साथ-साथ उन्होंने भवानीपुर सीट पर भी जीत दर्ज की, जहां उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

कल होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता शामिल होंगे।

बंगाल में पहली बार BJP सरकार

राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और कोलकाता समेत कई जिलों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।

सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय