West Bengal BJP CM : बंगाल में पहली बार BJP सरकार…! आज अमित शाह करेंगे नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान…पहले 207 विधायकों के साथ करेंगे बैठक…9 मई को शपथ

West Bengal BJP CM : बंगाल में पहली बार BJP सरकार…! आज अमित शाह करेंगे नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान…पहले 207 विधायकों के साथ करेंगे बैठक…9 मई को शपथ

कोलकाता, 08 मई। West Bengal BJP CM : पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज सबसे बड़ा दिन माना जा रहा है। पहली बार BJP सरकार बनने जा रही है और अब पूरा देश सिर्फ एक सवाल पूछ रहा है, बंगाल का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचकर BJP विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

बंगाल के सियासी इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हो रही है। इस सस्पेंस से शुक्रवार शाम पर्दा उठ सकता है, जब केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कोलकाता में BJP विधायक दल की बैठक करेंगे।

बताया जा रहा है कि अमित शाह सभी 207 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बातचीत करेंगे और विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनाई जाएगी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान किया जाएगा, जो 9 मई को शपथ ले सकता है।

CM रेस में कौन-कौन?

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे नाम सुवेंदु अधिकारी का माना जा रहा है, जिन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। इसके अलावा BJP प्रदेश अध्यक्षसमीक भट्टाचार्य, वरिष्ठ नेतादिलीप घोष, विधायक अग्निमित्रा पॉल और पूर्व सांसद रूपा गांगुली के नाम भी चर्चा में हैं।

अमित शाह ने पहले ही दे दिया था संकेत

चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह साफ कर चुके थे कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री ‘बंगाल का लाल’ होगा, यानी ऐसा चेहरा जो बंगाल में जन्मा हो, बंगाली बोलता हो और राज्य की संस्कृति को समझता हो। इसी बयान के बाद से बंगाली चेहरों की दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।

कैबिनेट फॉर्मूला भी तैयार

सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, BJP बंगाल में बनने वाली नई कैबिनेट का फॉर्मूला भी तय कर रही है। पार्टी की कोशिश अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की है। RSS के साथ समन्वय बैठकों में वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक, अर्जुन सिंह और रूपा गांगुली जैसे नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

महिला डिप्टी CM और स्पीकर पर भी चर्चा

पार्टी किसी महिला विधायक को डिप्टी CM बनाने (West Bengal BJP CM) पर भी विचार कर रही है। वहीं मानिकतला से विधायक तापस राय का नाम विधानसभा स्पीकर पद के लिए चर्चा में बताया जा रहा है। अब सबकी निगाहें कोलकाता में होने वाली BJP विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं, जहां बंगाल की नई सत्ता का चेहरा तय होगा।

About The Author

Political राष्ट्रीय