रायपुर, 09 मई। CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते बुधवार को 42 IAS अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें सात जिलों के कलेक्टर भी बदले गए थे। इसी सूची में माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव IAS पुष्पा साहू को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया था।
लेकिन अब इस फैसले में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अचानक आदेश जारी कर पुष्पा साहू की नियुक्ति निरस्त कर दी और उनकी जगह IAS रोक्तिमा यादव को कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त कर दिया।
बेटे की बोर्ड परीक्षा बनी वजह
सूत्रों के मुताबिक, IAS पुष्पा साहू ने सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर कलेक्टर बनने में अनिच्छा जताई थी। बताया जा रहा है कि उनके बेटे की इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा है, जबकि दूसरे बच्चे की पढ़ाई भी जारी है। पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने पोस्टिंग में बदलाव का आग्रह किया था। सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें दोबारा माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त कर दिया।
रोक्तिमा यादव बनीं नई कलेक्टर
सरकार ने IAS रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले की नई कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले उन्हें उच्च शिक्षा आयुक्त और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का प्रबंध संचालक बनाया गया था। अब उनकी जगह IAS रीता यादव को उच्च शिक्षा आयुक्त और एमडी राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज
महज 24 घंटे के भीतर कलेक्टर पोस्टिंग में बदलाव (CG IAS Transfer) होने से प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इसे छत्तीसगढ़ के हालिया IAS ट्रांसफर में बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है।


