Railway Track Suicide : मनेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा…! मालगाड़ी के सामने कूदा युवक…मौके पर मौत…यहां देखें VIDEO

Railway Track Suicide : मनेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा…! मालगाड़ी के सामने कूदा युवक…मौके पर मौत…यहां देखें VIDEO

मनेंद्रगढ़, 17 मई। Railway Track Suicide : मनेंद्रगढ़ में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने सनसनी फैला दी। मनेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई (Railway Track Suicide) जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र में भी जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। इस दर्दनाक घटना के बाद रेलवे स्टेशन इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

About The Author

छत्तीसगढ