Congress Rajya Sabha List 2026 : ब्रेकिंग…कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज…! पवन खेड़ा जाएंगे संसद…लिस्ट में कई बड़े चेहरे…प्रणव झा को भी बड़ी जिम्मेदारी…यहां देखें List

Congress Rajya Sabha List 2026 : ब्रेकिंग…कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज…! पवन खेड़ा जाएंगे संसद…लिस्ट में कई बड़े चेहरे…प्रणव झा को भी बड़ी जिम्मेदारी…यहां देखें List

नई दिल्ली, 04 जून। Congress Rajya Sabha List 2026 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने राज्यसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद जारी इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता Pawan Khera के नाम की हो रही है, जिन्हें कर्नाटक कोटे से राज्यसभा भेजा जा रहा है।

2022 की ‘तपस्या’ आखिर रंग लाई

पवन खेड़ा का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी चार साल पुरानी पोस्ट फिर वायरल हो गई। दरअसल, साल 2022 में जब कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, तब उनका नाम उसमें शामिल नहीं था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई। अब 2026 की नई सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि आखिरकार उनकी ‘तपस्या’ सफल हो गई।

कर्नाटक से कांग्रेस के तीन बड़े चेहरे

कांग्रेस ने अपने सबसे मजबूत गढ़ कर्नाटक से तीन प्रमुख नेताओं को मैदान में उतारा है, मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान। कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी नटराजन पहले मंदसौर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं।

राजस्थान और तमिलनाडु से भी बड़े नाम

राजस्थान से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद नीरज डांगी पर दोबारा भरोसा जताया है। वहीं तमिलनाडु से पार्टी के डेटा और एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती को टिकट मिला है।

झारखंड से प्रणव झा को मौका

AICC सचिव और संचार विभाग से जुड़े वरिष्ठ नेता प्रणव झा को झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। संगठन में उनकी भूमिका को देखते हुए इसे बड़ा इनाम माना जा रहा है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़