रायपुर, 06 जून। Income Tax Transfer : रायपुर स्थित प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने CG-MP रीजन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बस्तर से लेकर ग्वालियर तक आयकर विभाग के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में 20 अतिरिक्त एवं संयुक्त आयुक्त, 48 उपायुक्त और 114 आयकर अधिकारियों (ITO) समेत कुल 182 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को 12 से 15 जून के बीच नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर स्थित प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने विभागीय स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में बस्तर से लेकर ग्वालियर तक पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिन 114 आईटीओ अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें से 14 अधिकारी हाल ही में पदोन्नत हुए थे। प्रमोशन के बाद से ही उनके तबादले की संभावना जताई जा रही थी।
कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
विभागीय आदेश में 18 एडिशनल कमिश्नर और 11 उपायुक्तों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे विभागीय कामकाज में समन्वय और प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत करने की तैयारी मानी जा रही है। सभी अधिकारियों को 12 जून से 15 जून के बीच नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग में क्यों अहम माना जा रहा फैसला?
विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने, जांच प्रक्रिया मजबूत करने और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से किया गया है। CG-MP रीजन में यह हाल के वर्षों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।


