Rajim Nagar Palika : राजिमवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी…! नगर पंचायत बनी नगर पालिका…सरकार ने नगर पालिका बनाने की जारी की अधिसूचना

Rajim Nagar Palika : राजिमवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी…! नगर पंचायत बनी नगर पालिका…सरकार ने नगर पालिका बनाने की जारी की अधिसूचना

रायपुर, 14 जुलाई। Rajim Nagar Palika : छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत राजिम नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही नगर पालिका की सीमाएं रहेंगी। सरकार के इस फैसले से पूरे राजिम क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

विकास कार्यों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका बनने से राजिम के सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

केंद्र और राज्य की योजनाओं का मिलेगा बेहतर लाभ

सरकार का कहना है कि नगर पालिका बनने के बाद राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से नागरिकों तक पहुंच सकेगा। इससे शहर के बुनियादी ढांचे के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़