PM Modi Statement : मुझे और मेरी दिवंगत मां को गालियां दी गईं…! जंतर-मंतर अश्लीलता पर PM मोदी का देर रात भावुक संदेश…यहां सुनिए VIDEO

PM Modi Statement : मुझे और मेरी दिवंगत मां को गालियां दी गईं…! जंतर-मंतर अश्लीलता पर PM मोदी का देर रात भावुक संदेश…यहां सुनिए VIDEO

नई दिल्ली, 01 अगस्त। PM Modi Statement : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर जंतर-मंतर से जुड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, उसे “देश और दुनिया ने देखा” और कुछ बच्चों द्वारा ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया जो किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है।

‘मुझे ही नहीं, मेरी दिवंगत मां को भी गालियां दी गईं’

वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें और उनकी दिवंगत माता को भी अपमानजनक शब्द कहे गए। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए कहा कि गालियां कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होतीं।

‘बच्चे गुमराह हैं, उन्हें सजा नहीं, सही दिशा चाहिए’

प्रधानमंत्री ने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उनसे सीखने का अवसर भी होता है। उनके अनुसार समाज में इस घटना को लेकर आक्रोश स्वाभाविक है, लेकिन ऐसे बच्चों को दंडित करने या सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने के बजाय उन्हें सही मार्ग दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह संबंधित बच्चों को माफ करना चाहते हैं और समाज से भी सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की।

‘आओ, देश के लिए मिलकर आगे बढ़ें’

अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे मतभेदों से ऊपर उठकर देश के विकास के लिए साथ मिलकर काम करें। उनका संदेश मेल-मिलाप, संवाद और सकारात्मक दिशा देने पर केंद्रित रहा।

About The Author

राष्ट्रीय