रायपुर, 04 अगस्त। CG PR Department : छत्तीसगढ़ शासन ने जनसंपर्क विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को संयुक्त संचालक (Joint Director) के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में, कमल कुमार बघेल, छगनलाल लोन्हारे और मनुदाऊ पटेल शामिल हैं। पदोन्नति के साथ ही तीनों अधिकारियों को विभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसे जनसंपर्क विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


