नई दिल्ली, 06 अगस्त। Atiq Ahmed Son Death : माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
भाई अली से मिलने जा रहे थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने परिजनों और साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
कार के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में मोहम्मद जैद, उमर समेत अन्य लोगों का इलाज जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार की रफ्तार, सड़क की स्थिति और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
अबान अहमद कौन था?
उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान अहमद (Atiq Ahmed Son Death) और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था। बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को उनकी बुआ की सुपुर्दगी में रिहा किया गया था। वहीं, अली अहमद को अक्टूबर 2025 में नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था।

