बिलासपुर, 07 अगस्त। CG Chamber : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 9 अगस्त 2026 को बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे से ग्रैंड लोटस, तिफरा, काली मंदिर के पास, रायपुर रोड, बिलासपुर में होगी।
चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों से बैठक में समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
व्यापारिक मुद्दों पर होगी चर्चा
प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक को संगठन की आगामी गतिविधियों और व्यापार जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश के व्यापारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

