CG IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में 24 IFS अफसरों का बड़ा फेरबदल…! वन विभाग में तबादले…यहां देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

CG IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में 24 IFS अफसरों का बड़ा फेरबदल…! वन विभाग में तबादले…यहां देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

रायपुर, 09 अगस्त। CG IFS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन ने 24 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सामने दर्शाए गए नए पदों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

इस फेरबदल में कई वन उप संरक्षकों को अलग-अलग वन मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालय, टाइगर रिजर्व, वन विकास निगम और लघु वनोपज संघ में नई जिम्मेदारियां मिली हैं। कुछ अधिकारी प्रतिनियुक्ति से वापस लेकर नई जगह पदस्थ किए गए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल

इस आदेश में वन मंडलों के साथ-साथ टाइगर रिजर्व, वन्यजीव, वन विकास निगम, लघु वनोपज संघ और वन मुख्यालय में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर नई जिम्मेदारी दी गई है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़