Child Abuse : नशे की तलबगार एक ऐसी मां…! 6 साल के बेटे को 20 रुपये देकर भेजा गुटखा खरीदने…बच्चे ने 5 रुपए में कुछ खाया…भड़की मां गर्म चाकू से दागे तलवे फिर कमरे में बंद कर चली गई Birthday पार्टी

Child Abuse : नशे की तलबगार एक ऐसी मां…! 6 साल के बेटे को 20 रुपये देकर भेजा गुटखा खरीदने…बच्चे ने 5 रुपए में कुछ खाया…भड़की मां गर्म चाकू से दागे तलवे फिर कमरे में बंद कर चली गई Birthday पार्टी

फतेहपुर, 09 अगस्त। Child Abuse : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक मासूम के साथ कथित क्रूरता का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव में एक 6 वर्षीय बच्चे के पैरों के तलवों को गर्म चाकू से दागने का आरोप उसकी मां पर लगा है। आरोप है कि बच्चे ने 5 रुपये का खाने का सामान खरीदकर खा लिया था, जिससे नाराज मां ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसके दोनों तलवों को गर्म चाकू से जला दिया।

5 रुपये के सामान को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी विनय इंदौर में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गुड़िया देवी और 6 वर्षीय बेटा शुभ गांव में रहते हैं।बताया जा रहा है कि मां ने बच्चे को 20 रुपये देकर गुटका खरीदने भेजा था। बच्चे ने 15 रुपये का गुटका खरीदा और बचे हुए 5 रुपये से खाने का सामान ले लिया। घर लौटने पर मां ने जब गुटके की संख्या देखी तो वह कथित तौर पर नाराज हो गई। आरोप है कि उसने पहले बच्चे के साथ मारपीट की और इसके बाद गैस पर चाकू गर्म करके उसके दोनों पैरों के तलवों को दाग दिया।

कमरे में बंद कर पार्टी में जाने का आरोप

आरोप यह भी है कि घटना के बाद बच्चे को कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद मां पड़ोसी के घर आयोजित जन्मदिन की पार्टी में चली गई।काफी देर बाद पड़ोसी राजकुमार का बेटा बच्चे को ढूंढते हुए उसके घर पहुंचा। कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देने पर उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कमरे का ताला खुलवाया। बच्चे के पैरों की हालत देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने अस्पताल भेजा, मामला दर्ज

सूचना मिलने पर राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर आरोपी मां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

बच्चे के साथ हुई कथित क्रूरता ने गांव में लोगों को झकझोर दिया है। महज 5 रुपये के सामान को लेकर मासूम के साथ इस तरह की कथित हिंसा ने बाल सुरक्षा और घरेलू हिंसा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

About The Author

जुर्म राष्ट्रीय