Police Transfer : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; SI-ASI समेत 36 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश, देखें पूरी List

Police Transfer : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; SI-ASI समेत 36 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश, देखें पूरी List

बलौदाबाजार-भाटापारा, 18 अगस्त। Police Transfer : जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौव राय ने आदेश जारी कर कुल 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। तबादला आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, तबादला सूची में 1 उप निरीक्षक (SI), 6 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 14 प्रधान आरक्षक, 1 महिला आरक्षक और 14 आरक्षक शामिल हैं।

SI-ASI समेत 36 पुलिसकर्मियों के तबादले

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभागीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को बिना देरी किए अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

SP गौरव राय ने जारी किया आदेश

यह तबादला आदेश बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय की ओर से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नई जगह पर पदभार संभालना होगा।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़