रायपुर, 08 सितंबर। Chhattisgarh IAS News: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के IAS बनने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली में UPSC की ओर से आयोजित Departmental Promotion Committee (DPC) की बैठक में तीनों अधिकारियों को IAS अवार्ड करने की मंजूरी मिल गई है।
DPC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइल अब DoPT (Department of Personnel and Training) जाएगी। वहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तीनों अधिकारियों को IAS बनाए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
इन 3 अफसरों को IAS अवार्ड होने की संभावना
2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों में पहले तीन अफसरों को पिछले साल IAS अवार्ड हो चुका है। अब इसी बैच के अगले क्रम में आने वाले तीन अधिकारियों के नाम पर DPC में सहमति बनी है। इनमें, अभिषेक अग्रवाल, सचिन भुतड़ा, राजीव पाण्डेय शामिल हैं।
5 पद खाली, लेकिन DPC सिर्फ 3 पदों पर
छत्तीसगढ़ में राप्रसे कोटे से IAS बनने के लिए इस समय 5 पद खाली बताए जा रहे हैं। हालांकि DPC सिर्फ तीन पदों के लिए हुई। दो पदों के मामलों में लिफाफा बंद रखा गया है। संबंधित अधिकारियों के मामलों का निपटारा होने तक इन पदों पर फैसला लंबित रहेगा। खबर के मुताबिक, सौम्या चौरसिया के खिलाफ लंबित मामलों के कारण उनका IAS प्रमोशन प्रभावित हुआ है। वहीं PSC घोटाले में गिरफ्तार पूर्व एग्जाम कंट्रोलर आरती वासनिक का मामला भी DPC में लंबित रखा गया है।
2013 बैच में 29 अधिकारी
राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच में कुल 29 अधिकारी हैं। पिछले साल इसी बैच के सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिहा को IAS अवार्ड किया गया था। अब तीन और अधिकारियों को IAS अवार्ड होने के बाद इस बैच के शेष अधिकारियों की संख्या 26 रह जाएगी।
155 तक पहुंच सकती है IAS की संख्या
छत्तीसगढ़ के लिए IAS अधिकारियों का स्वीकृत कैडर 202 का है। वर्तमान में करीब 175 IAS अधिकारी पोस्टेड बताए गए हैं, जिनमें लगभग 23 अधिकारी अलग-अलग प्रतिनियुक्तियों पर हैं। तीन नए अधिकारियों को IAS अवार्ड होने के बाद राज्य में कार्यरत IAS अधिकारियों की संख्या लगभग 155 तक पहुंच जाएगी।

