CG Vyapam Exam Calendar 2027: छत्तीसगढ़ में 2027 की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, PET-PAT सहित इन परीक्षाओं की तारीखें घोषित; पूरी डेटशीट देखें

CG Vyapam Exam Calendar 2027: छत्तीसगढ़ में 2027 की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, PET-PAT सहित इन परीक्षाओं की तारीखें घोषित; पूरी डेटशीट देखें

रायपुर, 10 सितंबर। CG Vyapam Exam Calendar 2027: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने आगामी वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। मंडल के परीक्षा नियंत्रक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी से जून 2027 के बीच समूह-वार परीक्षाओं के साथ विभिन्न व्यावसायिक एवं प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

जारी कैलेंडर के मुताबिक 10 जनवरी 2027 को समूह-2 उप समूह-2 की परीक्षा होगी। इसके बाद 14 मार्च को समूह-1, 4 अप्रैल को समूह-6 उप समूह-2 और 18 अप्रैल 2027 को समूह-3 उप समूह-3 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

2027 परीक्षा कैलेंडर की प्रमुख तारीखें

तारीखपरीक्षा
10 जनवरी 2027समूह-2 उप समूह-2
14 मार्च 2027समूह-1
4 अप्रैल 2027समूह-6 उप समूह-2
18 अप्रैल 2027समूह-3 उप समूह-3
2 मई 2027PPT एवं Pre B.Ed
9 मई 2027PET एवं Pre M.Sc Nursing
23 मई 2027PPHT एवं Pre Post Basic Nursing
30 मई 2027Pre D.El.Ed
6 जून 2027Pre MCA एवं Pre B.Sc Nursing
13 जून 2027PAT/PVPT

मई-जून में प्रवेश परीक्षाओं की भरमार

मई और जून 2027 में कई महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी। 2 मई को PPT और Pre B.Ed, जबकि 9 मई को PET और Pre M.Sc Nursing परीक्षा होगी।

इसी तरह 23 मई को PPHT और Pre Post Basic Nursing, 30 मई को Pre D.El.Ed, 6 जून को Pre MCA और Pre B.Sc Nursing तथा 13 जून 2027 को PAT/PVPT परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार अपना टाइम-टेबल तैयार कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत निर्देश, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी मंडल द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

About The Author

छत्तीसगढ