रायपुर, 17 सितंबर। CG Health Department Transfer: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नवीन पदस्थापना की है। तबादले के संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
कई जिलों के चिकित्सा अधिकारियों की बदली पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली समेत कई जिलों से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
25 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल में स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य विशेषज्ञों सहित कुल 25 अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य करना होगा।





