MBBS Intern Stipend Chhattisgarh: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़कर ₹25 हजार, 1 अक्टूबर से लागू

MBBS Intern Stipend Chhattisgarh: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़कर ₹25 हजार, 1 अक्टूबर से लागू

रायपुर, 25 सितंबर। MBBS Intern Stipend Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इंटर्न्स की शिष्यवृत्ति (Stipend) बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह करने की स्वीकृति दी है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के MBBS इंटर्न्स को वर्तमान में मिल रही शिष्यवृत्ति को पुनरीक्षित करते हुए ₹25,000 प्रति माह निर्धारित किया गया है।

1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ स्टाइपेंड

सरकार का यह फैसला 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावशील होगा। यानी अक्टूबर से शासकीय मेडिकल कॉलेजों के पात्र MBBS इंटर्न्स को संशोधित दर के अनुसार ₹25,000 मासिक शिष्यवृत्ति मिलेगी। विभाग ने बताया कि इस संबंध में वित्त विभाग ने भी 24 सितंबर 2026 को अपनी सहमति प्रदान की है। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शिष्यवृत्ति की संशोधित राशि को मंजूरी दी है।

किसे मिलेगा लाभ?

  • शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के MBBS इंटर्न्स
  • संशोधित शिष्यवृत्ति: ₹25,000 प्रतिमाह
  • लागू होने की तारीख: 1 अक्टूबर 2026
  • आदेश जारी: 24 सितंबर 2026
  • विभाग: चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

सरकार के इस आदेश से राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे MBBS विद्यार्थियों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़