Central Railway Mumbai Division : मध्य रेलवे मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन में ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

Central Railway Mumbai Division : मध्य रेलवे मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन में ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

रायपुर:- 07 अक्टूबर। Central Railway Mumbai Division : मध्य रेलवे मुंबई मंडल के कल्याण–इगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में आसनगांव–कसारा तीसरी लाइन परियोजना तथा इगतपुरी साइड आरएंडडी एक्सटेंशन अप यार्ड में आवश्यक बुनियादी ढांचा एवं तकनीकी कार्यों के निष्पादन हेतु मध्य रेल (CR) द्वारा विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है । इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ :-

दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जलगाँव-नंदूरबार-वसई रोड-ठाणे मार्ग होकर सीएसएमटी जायेगी ।

  • देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-
  • दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंटो एक्सप्रेस 01 घंटे 35 मिनट तथा दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को 07 घंटे 05 मिनट देरी से रवाना होगी ।
  • दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 03 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी ।
  • दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 04 घंटे 20 मिनट देरी से रवाना होगी ।
  • दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी ।
  • दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 02 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी ।
  • दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 07 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  • दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  • दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़