Mahtari Vandan Yojan: महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त इस दिन होगी जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹632.40 करोड़; CM साय करेंगे भुगतान

Mahtari Vandan Yojan: महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त इस दिन होगी जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹632.40 करोड़; CM साय करेंगे भुगतान

रायपुर, 07 अक्टूबर। Mahtari Vandan Yojan: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महतारियों को 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे।

इस किस्त के तहत 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को कुल 632 करोड़ 40 लाख 04 हजार 250 रुपए की राशि DBT के माध्यम से उनके खातों में भेजी जाएगी। भुगतान के लिए हितग्राहियों का ई-केवायसी पूरा होना जरूरी है।

70 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया था आवेदन

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें पात्र पाए गए 70 लाख 09 हजार 578 हितग्राहियों को 10 मार्च 2024 को पहली बार सहायता राशि का अंतरण किया गया था। योजना के तहत महिलाओं को DBT के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम में सहायता करना है।

31 किस्तों में 20 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान

सरकार के अनुसार योजना शुरू होने से अब तक 31 किस्तों में 20,075.71 करोड़ रुपए की सहायता राशि अनुमोदित कर हितग्राहियों को दी जा चुकी है। अब 32वीं किस्त के 632.40 करोड़ रुपए के भुगतान के बाद योजना के तहत कुल भुगतान राशि बढ़कर 20,708.11 करोड़ रुपए हो जाएगी।

32वीं किस्त के लिए क्या है स्थिति?

अक्टूबर 2026 की 32वीं किस्त के लिए अद्यतन स्थिति में कुल 68 लाख 52 हजार 661 हितग्राही पात्र हैं। इनमें से अनुमोदन के लिए 67 लाख 31 हजार 314 हितग्राही हैं। वहीं नियद नेल्लानार के हितग्राहियों की 12वीं किस्त के भुगतान के अनुमोदन के लिए 6,903 हितग्राही शामिल हैं। इस प्रकार कुल 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को 32वीं किस्त की राशि DBT के माध्यम से भुगतान की जाएगी।

एक नजर में

  • किस्त: 32वीं
  • भुगतान की तारीख: 8 अक्टूबर 2026
  • हितग्राही: 67,38,217
  • कुल राशि: ₹632.40 करोड़
  • भुगतान माध्यम: DBT
  • कार्यक्रम: दुर्ग
  • भुगतान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • 31 किस्तों का भुगतान: ₹20,075.71 करोड़
  • 32वीं किस्त के बाद कुल भुगतान: ₹20,708.11 करोड़

About The Author

छत्तीसगढ