CG Teacher Exam 2026: सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित; हाईकोर्ट के आदेश के बाद CGSSB का बड़ा फैसला यहां देखें

CG Teacher Exam 2026: सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित; हाईकोर्ट के आदेश के बाद CGSSB का बड़ा फैसला यहां देखें

रायपुर, 09 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया है। यह लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली थी। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर के निर्देश के पालन में परीक्षा को आगामी आदेश तक टाला गया है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा स्थगित

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दायर याचिका WPS No. 6783 of 2026 पर सुनवाई के दौरान दृष्टिहीन एवं अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को भर्ती विज्ञापन में शामिल होकर आवेदन करने का अवसर देने का निर्देश दिया गया। अदालत के आदेश के अनुपालन में CGSSB ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

11 अक्टूबर की परीक्षा अब नहीं होगी

जारी आदेश के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित सहायक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा और परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री के वितरण की प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा की नई तारीख और आगे की प्रक्रिया को लेकर मंडल के आधिकारिक निर्देशों का इंतजार करना होगा।

सभी जिलों के नोडल अधिकारियों को सूचना

परीक्षा स्थगित किए जाने की आधिकारिक सूचना सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव सहित संबंधित जिलों के नोडल अधिकारियों को भेजी गई है।

अभ्यर्थी क्या करें?

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी परीक्षा की नई तारीख, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए CGSSB की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें। फिलहाल परीक्षा की नई तारीख घोषित होने की पुष्टि नहीं है। इसलिए किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा करने से बचें।

About The Author

छत्तीसगढ