Vyapari Samvad: रायपुर में व्यापारियों की समस्याएं सुनने पहुंची CAIT की टीम; अमर पारवानी ने दिया समाधान का भरोसा

Vyapari Samvad: रायपुर में व्यापारियों की समस्याएं सुनने पहुंची CAIT की टीम; अमर पारवानी ने दिया समाधान का भरोसा

रायपुर, 17 अक्टूबर। Vyapari Samvad: छत्तीसगढ़ में व्यापारियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रयास करने के लिए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का ‘व्यापारी संवाद’ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में व्यापार संचालन से जुड़ी चुनौतियों, समस्याओं और व्यापारियों के सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

CAIT के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन सहित संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अपेक्षाएं सुनीं।

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर

संवाद कार्यक्रम के दौरान रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों ने व्यापार संचालन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों और विभिन्न समस्याओं से CAIT की टीम को अवगत कराया। व्यापारियों ने अपने सुझाव रखते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन से सहयोग की अपेक्षा जताई। CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि ‘व्यापारी संवाद’ अभियान का उद्देश्य व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और समाधान के लिए ठोस प्रयास करना है। व्यापारियों से मिले सुझावों और समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा तथा संबंधित विषयों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि CAIT छत्तीसगढ़ व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर काम करने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने की पहल

CAIT छत्तीसगढ़ की टीम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि संवाद के दौरान सामने आए विषयों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित मंचों पर पहल करने के साथ ही रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के साथ आपसी सहयोग और समन्वय को आगे बढ़ाया जाएगा।

रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने CAIT के ‘व्यापारी संवाद’ अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन की टीम स्वयं व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही है और समाधान के लिए सहयोग का भरोसा दे रही है। इससे व्यापारिक संगठनों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय और सहयोग मजबूत होगा।

प्रदेश के अन्य बाजारों में भी होंगे संवाद कार्यक्रम

CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि ‘व्यापारी संवाद’ अभियान व्यापारियों और संगठन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल है। व्यापारियों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के आधार पर संगठन सहयोग प्रदान करते हुए समाधान की दिशा में काम करता रहेगा। CAIT छत्तीसगढ़ की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश के विभिन्न बाजारों और व्यापारिक संगठनों के साथ भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को समझना, सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल करना और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देना है।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में CAIT और रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित विक्रम सिंहदेव, सुरिंदर सिंह, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राजेन्द्र जग्गी, भरत जैन, शंकर बजाज, अनिल दुग्गड़, राजकुमार मोगरा, सुनील बंसल, दीपक चौधरी, जयेश चौधरी, विक्रम व्यास, मनोज पंजवानी, सोहेब अंसारी, गोपाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनोज जैन, हरसुख पटेल, चैनाराम चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार