रायपुर, 17 नवंबर। CG Board Examination 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी 2027 से शुरू होकर 20 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित होंगी। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा की तारीखों की घोषणा के बाद विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूल और परीक्षा केंद्र से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि परीक्षा की तैयारी समय पर पूरी की जा सके।

