CG Transfer News: मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 3 उप सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी; यहां देखें List

CG Transfer News: मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 3 उप सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी; यहां देखें List

रायपुर, 25 नवंबर। CG Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन ने मंत्रालय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभागों में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, मार्टिन लकड़ा, उप सचिव को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से हटाकर पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, रोमन कुमार गंगाकचूर, उप सचिव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्थान पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा क्लेमेंटिना लकड़ा, उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

About The Author

Raipur